देवलोक न्यूज.शिमला
शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के कुमारसेन में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया हैं। जिसमें एक व्यक्ति का आग में झुलसकर पूरा शरीर जल गया। घटनास्थल पर पुलिस को व्यक्ति के अवशेष बरामद हुए हैं। यह मामला घड़ावटी गांव में शनिवार को पेश आया। वहीं मृतक की पहचान राजू युवक नेपाली के रुप में हुई हैं। गांव के बागवान गिरीश गौतम के सेब बगीचे में पुलिस की जानकारी के अनुसार राजु काम करता था।वह बगीचे के पास बने अस्थायी मकान (ढारे) में कई सालों से रह रहा था। गांव के लोगों को भी सुबह उठकर पता चला कि राजु का ढारा जल गया हैं। आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। वहीं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नेपाली व्यक्ति की मौत आग के कारण हुई है। इस संबंध में सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई हैं।